विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सीआईटी की नई पहल
-1024x614.jpeg)
रांची : प्रतिस्पर्धा के दौर खुद को मल्टी स्किल्ड बनाएं। प्राचार्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तकनीकि रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से सीआईटी में 84 घंटे की एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। विद्यार्थी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम को बतौर रिसोर्स पर्सन लर्ननेट स्किल्स लिमिटेड के विजय कुमार एवं श्रेया कुमारी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व संस्थान के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने आगंतुकों का स्वागत किया। कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों को खुद को अपडेट रखना अत्यंत जरूरी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निःसंदेह ही उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। बता दें कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट काउंसिल (आईसीसी) एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ( टीएनपी) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है।
मौके पर आईसीसी के अध्यक्ष प्रो दीपक कुमार वर्मा, कन्वेनर प्रो. विनीत कुमार, टीएनपी के कौशिक कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी ब्रांच के फाइनल ईयर के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।




