अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर गौ-गंगा-गीता-गायत्री रक्षा अभियान का ऐलान

हजारीबाग : प्राचीन एवं गौरवशाली मठ बड़ा अखाड़ा ठाकुरवारी के प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास जी की अध्यक्षता में हरिद्वार हरियाणा एवं राजस्थान से आए हुए साधु संतों तथा भक्तों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया इसमें जैसा कि महंत जी ने बताया कि भारतीय भाषा अभियान परिषद झारखंड के तत्वाधान में हिंदी पखवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर किया जा रहा है।
जिसके तहत गौ गंगा गीता गायत्री की रक्षा और प्रचार का वैश्विक आयोजन किया गया जिसमें संबंधित कानूनी प्रावधान और नियमों के लिए एक पत्र पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ज्ञापन सोपा जाएगा और इसकी रक्षा के लिए सतत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इसके साथ ही बड़ा खड़ा के प्रांगण में 18 फरवरी से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ और कथा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें प्रतिदिन आरती प्रसाद वितरण के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है जो माहौल की को भक्ति में बना रही है इसका समापन 25 फरवरी को भंडारे के साथ संपन्न होगा इसके साथ ही 22 फरवरी को बड़ा खरे के प्रांगण में सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन 3:00 बजे से आयोजित किया गया है 8 मार्च 2026 को सनातन युवा धर्म सभा से बड़ा अखाड़ा महोत्सव का आयोजन सन इश्चित किया गया है जिसमें समस्त सनातन धर्म प्रेमी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


