साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प

साहिबगंज : वार्ड संख्या- 26 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया ने रविवार को अपने वार्ड के ज्योति मोड़, छोटा पचगढ़, काली स्थान मंदिर रोड, झंडा मेला रोड, विषहरी स्थान रोड समेत अन्य इलाकों का सघन दौरा किया और लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान पूनम किरण लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुईं और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा उनका मुख्य मुद्दा है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में पूनम किरण चौरसिया ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं। पूनम किरण ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड संख्या- 26 को एक स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाना है, जहां हर वर्ग को समान अवसर मिले। उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और व्यापारियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर दिया।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया। जगह-जगह उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। पूनम किरण ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे इसे कभी टूटने नहीं देंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वार्ड संख्या- 26 में समान रूप से विकास कार्य होंगे और इस क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।


