‘जादूगर’ कविता में सत्ता और व्यवस्था पर तीखा सवाल

कवि राजेश पाठक की कविता “जादूगर” वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करती है। कविता में प्रशासनिक भ्रष्टाचार, कानून की कमजोर स्थिति, किसानों और आम जनता की परेशानियों तथा व्यवस्था की निष्क्रियता को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया गया है।
ओ सत्ता के शीर्ष बिराजे!
बोलो कब तक जागोगे
लेकर अपनी लकुटि कंवरिया
डर है कि तुम भागोगे
हुआ प्रशासन भ्रष्ट यहाँ
सब कष्ट झेलते आए हैं
एक खिलाड़ी ही सारे
तो खेल खेलते आए हैं
नियमों की धज्जी उड़तीं
कानून यहाँ पर बौना है
जिसके हाथों कलम चाहिए
हाथों आज खिलौना है
खेतों की तो पूछो ही मत
सड़कें वहाँ बनी हैं
रोजीरोटी गायब है
पर भौं भी नहीं तनी है
जादूगर बस एक सुना था
कौन दूसरा आया
कटती थी सुख चैन जिंदगी
गायब कर दी छाया,,,
कवि : राजेश पाठक


