पुरुषोत्तम मास में क्यों बढ़ जाता है दान-पुण्य का महत्व? पढ़ें यह सुंदर काव्य रचना

कवयित्री सुनीता अग्रवाल ‘पिंकी’ की यह कविता अधिक मास अथवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक महत्व, दान-पुण्य, संयम और आध्यात्मिक साधना की महत्ता को सरल शब्दों में प्रस्तुत करती है।

अधिक मास

अधिक मास भी कहते जिसे,
और कहते पुरुषोत्तम मास।
दान-पुण्य करते खूब ही,
मास कहलाता यह खास॥

तीस दिवस का मास यह,
पूजा-पाठ करो, नित ध्याय।
कारज सकल सब सिद्ध होते,
सुख, शांति, समृद्धि भी आए॥

तैंतीस चीजों का दान नित,
इस माह जो नित्य करते।
कहते, मन-इच्छा पूरी होती,
शुभ विचार हृदय में बसते॥

पवित्र-पावन मन हो जाए,
स्नान, ध्यान, दान मन लाए।
पाठ, पूजन, हवन करे जो,
घर आनंद-उमंग भर जाए॥

वाणी में मिठास भरें हम,
संयम भी हम करें धारण।
तजें क्रोध को सदा के लिए,
हर कष्टों का हो निवारण॥

– सुनीता अग्रवाल ‘पिंकी’

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More