गावां खेल मैदान में पुलवामा शहीदों को खिलाड़ियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गिरिडीह : गावां खेल मैदान में स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं ने 14 फरवरी 2026 को पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए खिलाड़ियों ने पुलवामा हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने “शहीद जवान अमर रहें” के नारे लगाए और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। वहीं, गावां क्रिकेट टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को “काला दिवस” (Black Day) के रूप में मनाया जाता है, जो 2019 के उस दर्दनाक हमले की याद दिलाता है, जब देश ने अपने जांबाज सपूतों को खो दिया था।
मौके पर आकाश कुमार, चन्दन सिंह, मुबारक खान, इमरान खान, दुर्गा कुमार, भोला यादव, जीतेन्द्र कुमार, मोहम्मद रिज़वान एवं गावां क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी उपस्थित थे।


