रावण दहन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Hemant Soren invited for Ravan Dahan program in Ranchi
रावण दहन के लिए सीएम हेमन्त सोरेन को आमंत्रण
मुख्यमंत्री ने तैयारियों की ली जानकारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी हिन्दू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026, रांची एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026, रांची एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026, रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी सहित राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर एवं रणदीप आनंद शामिल रहे। वहीं, दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More