चास नगर निगम: बिनोद कुमार के परिवार ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

चास नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के भाई और पत्नी ने वार्ड 15 और 7 में घर-घर जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और विकास के मुद्दों पर चर्चा की।

बोकारो :  चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में महापौर प्रत्याशी बिनोद कुमार  के भाई ने जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।

क्षेत्रवासियों ने बिनोद कुमार  के विजन पर विश्वास जताया। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि हर गली-मोहल्ले तक विकास पहुँचाना है।वार्ड नंबर 7 में महापौर प्रत्याशी बिनोद कुमार  की धर्मपत्नी ने घर-घर जाकर  बहनों और माताओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और वार्ड की स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।चास की महिलाओं का यह अपार स्नेह और समर्थन विश्वास दिलाता है कि अब बदलाव निश्चित है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More