वरिष्ठ नागरिक मंच की गोष्ठी में दिखी वासंती बयार

रांची : वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, झारखंड द्वारा फ़रवरी 2026 की गोष्ठी डॉ. नरेश नाज़ के सान्निध्य एवं प्रदेश अध्यक्ष संगीता सहाय की अध्यक्षता में 09/02/2026 को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई, जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
मुख्य अतिथि आभा कुलश्रेष्ठ तथा विशिष्ट अतिथि मंजू भारद्वाज सहित कई रचनाकारों ने एक-दूसरे की कविताओं का आनंद लिया। संगीता सहाय ने अतिथियों एवं रचनाकारों का स्वागत किया, जबकि रिम्मी वर्मा ने लाजवाब संचालन किया।
गोष्ठी की शुरुआत सीमा कुमारी के मंत्रोच्चारण एवं पुष्पा पांडे जी की सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में प्रेम, विरह, भक्ति, संदेशात्मक एवं प्रेरणात्मक रचनाओं की प्रस्तुति हुई।
गोष्ठी में डॉ. उर्मिला सिन्हा, डॉ. लोकेश शर्मा नीरज, सुनीता अग्रवाल, रंजना वर्मा ‘उन्मुक्त’, निर्मला कर्ण, पुष्पा पांडे, पंकज पुष्कर, अर्पणा सिंह, रूपा माला, मंजुला सिन्हा, रेणु झा ‘रेणुका’, सुनीता कुमारी, उमा सिन्हा, पूनम वर्मा, रिम्मी वर्मा, भावना अम्बष्ट, राकेश रमण, मंजू भारद्वाज, आभा कुलश्रेष्ठ एवं संगीता सहाय ने काव्य पाठ किया। अंत में निर्मला कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


