बरही में पुलवामा शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हजारीबाग : राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की अनुमंडल शाखा की बैठक स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में हुई। अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष कमल शंकर पंडित एवं संचालन कार्यक्रम सचिव मनोज कुमार ने की। बतौर अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल प्रसाद केशरी, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश संयोजक भरत यादव, प्रदेश विधि सचिव डॉ सुनील कुमार दत्त, सह सचिव तुलसी प्रसाद यादव, प्रदेश संगठन सचिव बिपिन बिहारी, प्रदेश सह संयोजक रवि शंकर कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल प्रसाद केशरी को अनुमंडल एवं प्रदेश टीम के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक तय किया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से आगामी 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर सैनिकों की स्मृति में प्रखंड परिसर बरही में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
वीर सैनिकों की याद में वर्ग सप्तम तक के विद्यार्थियों के बीच एक निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। वहीं श्रद्धांजलि सभी 12 बजे से शुरू होगा। मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी राज आर्यन उर्फ छोटी,अनुमंडल उपाध्यक्ष महेश प्रसाद, योगेंद्र प्रजापति, सहित कई लोग शामिल थे।




