वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

हजारीबाग नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 की प्रत्याशी मिताली रश्मि ने जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगे और वार्ड के सर्वांगीण विकास व पारदर्शिता का भरोसा दिलाया।

हजारीबाग :  नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि ने वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया  इस दौरान उन्होंने महिला पुरुष मतदाताओं से आशीर्वाद के रूप में वोट मांगते हुए सेवा के संकल्प को दोहराया l जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि सेवा के संकल्प और लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में आई हूं पिछले 10 वर्षों से सामाजिक कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता निभाते आई हूं और यह सेवा कार्य जारी रहेगा आगे उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका हर एक वोट हमें सेवा के लिए प्रेरित करेगा जिसके दम पर मैं वार्ड 22 के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित रहूंगी l

वार्ड 22 के मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि समस्त शिवपुरी हमारा परिवार है हम सभी शिवपुरी वासी इस वृहद परिवार के सदस्य हैं हमेशा से मेरा  परिवार शिवपुरी के लोगों के सुख दुख में खड़ा रहा है और यह जारी रहेगा l उन्होंने मतदाताओं को स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि आने वाले दिन में वार्ड क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता रहेगी और समस्त वार्ड क्षेत्र के लोग की इसमें सहभागिता रहेगी l जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी मिताली रश्मि के साथ साथ सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, मिताली रश्मि, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित दर्जनों महिला शामिल रहीं l

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More