ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 17वां स्थापना दिवस हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु, शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 17वां स्थापना दिवस धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय में हवन, पूजन, भजन कीर्तन एवं सुंदर कांड पाठ का सफल संचालन वरुण पंडित जी और अन्य पंडितों के द्वारा किया गया।  जिसमें महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं सभी सहायक प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित सभी सहायक कर्मी  उपस्थित हुए।

पूजन कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन  मनीष कुमार कपसिमें ने  सभी को बधाई देते हुए महाविद्यालय की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु समीना प्रवीण, पूनम कुमारी, हेमलता कुमारी, अंजली कुमारी, प्रिया सिंह, साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी, निकिता कुमारी,किरण कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, दीपक कुमार, बिनोद कुमार यादव, अंकित चंद्रा, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, कुंदन कुमार, पवन कुमार पंडित, लोकेश कुमार, सागर कुमार दास, मनीष कुमार, निर्भय कुमार, एवं अन्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, सौरभ शर्मा,डी एल एड विभागाध्यक्ष  मनीष कुमार सिंह, समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव एवं विवेक कुमार  उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More