वर्ष 2000 के मैट्रिक बैच का मिलन समारोह 8 फरवरी को, बचपन की यादें होंगी ताजा

बोकारो : 2000 ई. में कसमार हाई स्कूल से मैट्रिक पासआउट छात्रों का मिलन समारोह सह वनभोज 8 फरवरी दिन रविवार को कसमार प्रखंड स्थित मंजूरा पंचायत के आई टी आई कॉलेज लाहेरिया टांड़ में में आयोजित किया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, इस मिलन समारोह में बचपन के मित्रो से मिलना ओर आपस में मनोरंजन कर पुरानी दोस्ती को यादगार बनाया जाएगा ।इस मिलन समारोह में 2000 वर्ष मैट्रिक बैच के करीब सभी बचपन के यारों का मिलन होगा ।
सभी 25 वर्षों बाद आपस में मिलेंगे और पुरानी यादों को ताजा कर आपस में मनोरंजन करेंगे। कपिल मुंडा, अजीत कुमार, विक्रांत कुमार, शेर आलम इस समारोह का नेतृत्व कर रहे है, इनका कहना है कि हम सब बचपन के दोस्तों के साथ 25 वर्षों बाद एक मंच में मिलेंगे, इन 25 वर्षों में कई दोस्त अपने नौकरी, व्यवसाय के लिए अन्य शहरों में रहते है जो इस मिलन समारोह में अपना बहुमूल्य समय निकालकर आयेंगे और बचपन के यादों को चार चांद लगाएंगे ।




