भागलपुर में नाले से नवजात का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

मायागंज, भागलपुर में शनिवार को नाले से एक नवजात का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भागलपुर : जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित मायागंज में महर्षि मेंही आश्रम के मुख्य गेट के सामने शनिवार को नाले से एक नवजात का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के अस्पतालों, नर्सिंग होम तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नवजात को यहां किन परिस्थितियों में फेंका गया।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और बेचैनी का माहौल है। पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More