जिला परिषद भूमि पर बहुउद्देशीय विवाह भवन का शिलान्यास

रामगढ़ प्रखंड के कड़बिंधा गांव में जिला परिषद की भूमि पर बहुउद्देशीय विवाह भवन का शिलान्यास हुआ। 83 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा।

दुमका : जिला के अंतर्गत जिला परिषद द्वारा प्रखंड रामगढ़ के ग्राम कड़बिंधा  में जिला परिषद की भूमि पर विवाह भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्य का शिलान्यास  जामा विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल  के करकमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 8300000 लागत का विवाह भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

यह भवन स्थानीय लोगों के लिए बैठक, प्रशिक्षण, कार्यक्रमों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जिला परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सशक्तीकरण से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखण्ड प्रमुख बाबुलाल मुर्मू शिबलाल मराण्डी सुसील मुर्मू अशोक मंडल छोटे लाल मण्डल रिंकु मंडल महादेव मंडल गिरधारी मंडल नीरज मंडल शिवजतन मरांडी शनीचल मोहली संवेदक प्रेमचन्द्र मंडल दशरथ मड़इया शुसांती हाँसदा लखन बबलू टुडू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More