साहिबगंज नगर निकाय चुनाव 2026 : भूलन दुबे ने समर्थकों संग किया नामांकन पत्र दाखिल

साहिबगंज नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 22 से प्रत्याशी भूलन दुबे ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी पद के लिए वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उनके आवासीय कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में वे नामांकन स्थल पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की और पूरा इलाका चुनावी माहौल में रंगा नज़र आया। नामांकन के दौरान वार्ड सांख्य 22 के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। वहीं जिला और स्थानीय स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रेस से बातचीत में भूलन दुबे ने कहा कि वार्ड संख्या 22 की स्थिति काफी जर्जर है और सड़क, नाली तथा साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता बेहतर सड़क निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, नाली व्यवस्था, वार्ड की नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। इस दौरान उनके मित्र और शुभेच्छु सहित वार्ड के वरिष्ठजन मौजूद रहे। सभी लोगों व कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी भूलन दुबे को समर्थन देते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More