मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा : विद्यालय शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु सीबीएसई ने प्रत्येक विद्यालय शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की मानदंड निर्धारित की है। इसी मानदंड को ध्यान में रखते हुए जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रबन्धन’ पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सैनिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल और जीएस पब्लिक स्कूल के 57 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
रिसोर्स पर्सन के रूप में आए शमेशर आलम एवं प्रमोद कुमार शर्मा ने बहुत ही सरल शब्दों में कक्षा प्रबंधन के सिद्धांतों, आवश्यकताओं, इसके लाभ एवं विशेष तौर पर ‘कक्षा प्रबंधन’ के अंतर्गत शिक्षकों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता सकता है, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि कक्षा प्रबंधन एक ऐसी शैक्षिक दिशा है जिसमें हर छात्र को उसकी आवश्यकताओं और संभावनाओं के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाता है। यह शैक्षिक प्रक्रिया में समानता, समावेशीता और समरसता को बढ़ावा देती है।
उन्होंने समझाया कक्षा प्रबंधन का मूल उद्देश्य है विद्यालय में कक्षा के सभी विद्यार्थियों को समान अवसर किस प्रकार प्रदान किया जा सकता है, हर एक विद्यार्थी किस प्रकार कक्षा में आए शिक्षक से कनेक्ट हो कर उनमें सीखने की क्षमता विकसित हो सकती है। मौके पर विद्यालय प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने दोनों रिसोर्स पर्सन शमशेर आलम एवं प्रमोद कुमार शर्मा का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए उनके प्रशिक्षण कार्य हेतु धन्यवाद दिया एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कक्षा प्रबंधन का ध्यान रखते हुए कक्षा में पठन-पाठन का कार्य संपन्न करने को कहा।
उन्होंने कहा यह विविधता का मूल्यांकन करती है और सभी शिक्षार्थियों के लिए समान अवसरों को समर्थित करती है। कक्षा प्रबंधन वह पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती देती है जिसमें विभिन्न प्रकार के क्षमता रखने वाले छात्रों विशेष ध्यान देते हुए पठन पाठन का कार्य करने की। विद्यालय निर्देशिका संगीता शर्मा ने भी विद्यालय में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की खूब सराहना करते हुए कक्षा प्रबंधन को को निश्चित तौर पर उचित बताया और प्रत्येक कक्षा में इसपर विशेष ध्यान देने को कहा।


