कैंब्रिज बीएड के प्रशिक्षणार्थी आठ दिवसीय शैक्षणिक टूर पर रवाना

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहया के बीएड प्रशिक्षणार्थियों का दल शनिवार को आठ दिवसीय शैक्षणिक टूर पर रवाना हुआ, जिसमें वे उत्तर-पूर्व भारत के प्रमुख शैक्षणिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।
रांची : कैंब्रिज बीएड के प्रशिक्षणर्थी शैक्षणिक टूर पर रवाना कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन, बहया के चालीस प्रशिक्षणर्थियों का दल आठ दिवसीय शैक्षणिक टूर पर शनिवार को रवाना हुआ। यह दल गोहाटी, कामख्या, सिल्लोंग, चेरापूंजी, आदि का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेगा।
दल में शामिल शिक्षक डॉ सत्येश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों का दौरा कराया जायेगा। यथा एलिफैंट फॉल, यूनियम लेक, कैथेदरल ऑफ़ मैरी चर्च, मआसमाई कैव आदि। विद्यार्थियों के दल में डॉ सत्येश के अलावा प्रो अनीता मेहता, प्रो.विकास आनंद, प्रो. मिलन कुमार शामिल हैँ। बता दें की प्रति वर्ष विद्यार्थियों का शैक्षणिक टूर का आयोजन कॉलेज प्रबंधन द्वारा किया जाता है।


