अजित पवार के असामयिक निधन पर भूलन दुबे ने किया शोक व्यक्त

साहिबगंज। नेशनल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में निधन पर वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने शोक व्यक्त किया है। भूलन दुबे ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनका सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुखद और दर्दनाक हादसे में अन्य लोगों की भी जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक है। प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों को इस कठिन घड़ी में सहनशक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।


