नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी उम्मीदवारों को जिताएगी भाजपा : आदित्य साहू

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी और जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया।

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव का श्रेय न्यायालय की सख्ती और भाजपा के लगातार सड़क से सदन तक चले आंदोलन को जाता है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के निकाय क्षेत्रों में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र हावी है और जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में आगामी नगर निकाय चुनाव में सेवाभावी, जनकल्याण को समर्पित और राष्ट्रवादी सोच वाले प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित होने की आवश्यकता है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार हार के डर से नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने की घोषणा कर चुकी है। राज्य सरकार ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की घोषणा कर इसे प्रशासनिक तरीके से प्रभावित करने की साजिश रची है। भाजपा इस साजिश को नाकाम करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच और विकास को समर्पित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति बनी हुई है। नगर निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को जिताने की जरूरत है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हों, जिनकी सोच विकास को समर्पित हो और जो निकाय क्षेत्रों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संकल्पित हों।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More