RJD का नगर निकाय चुनाव में जीत का लक्ष्य, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों पर फोकस

RJD ने नगर निकाय चुनाव के लिए रणनीति बनाई, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों की जीत पर जोर, संगठन मजबूत बनाने के निर्देश।

रांची : प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी, जिला/महानगर/प्रकोष्ठ अध्यक्षों की अहम बैठक विधायक सह अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान राज्य झारखंड सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव, प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा, गिरधारी यादव, प्रवक्ता कैलाश यादव, डॉ. मनोज कुमार, रश्मि प्रकाश, सुनीता चौधरी, रंजन यादव, मकबूल हुसैन, विक्रम यादव, तारकेश्वर यादव के अलावा तमाम जिला/महानगर एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से अनिता यादव एवं मनोज पांडेय ने किया।

बैठक में चर्चा एवं निर्णयों पर जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नगर निकाय चुनाव में वार्ड एवं अध्यक्ष का चुनाव समन्वय बनाकर पूरी ताकत के साथ लड़ना है। हालांकि दलीय आधार पर चुनाव नहीं है, लेकिन राजद समर्थक उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग करना है।

विदित हो कि राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं तेजस्वी यादव का स्पष्ट संदेश है कि राजद को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है, इसके लिए संगठन पर पूरा जोर देना होगा।

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि देश विचित्र परिस्थिति का सामना कर रहा है। आज महात्मा गांधी का शहादत दिवस है। आज के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। वर्तमान समय में गोडसे विचारक आगे हैं और गांधीवादी पीछे हो गए हैं, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। नगर निकाय चुनाव में हम सभी एकजुटता के साथ लगेंगे।

पूर्व मंत्री एवं प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वर्तमान चारों विधायक एवं पूर्व विधायक अपने-अपने जिले का निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद जीतने का लक्ष्य रखें। हर हाल में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी एक साथ समन्वय बनाकर मॉनिटरिंग करेंगे।

मंत्री संजय प्र यादव ने कहा कि गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ता उम्मीदवारों से लगातार संपर्क में हैं। नामांकन के बाद दिशा-निर्देश के साथ चुनाव लड़ेंगे।

प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं झुकेगी। इनके नफरती राजनीति का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और जमकर मुकाबला किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव में राजद अपने दम पर समर्थक उम्मीदवारों के साथ खड़ा रहेगा। अगर सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की स्थिति बनेगी, तो राजद को कोई परहेज नहीं होगा।

बैठक के दौरान जिला/महानगर अध्यक्षों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि वे डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के साथ वोट की अपील करें और सभी उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने का काम करें।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More