पिठौरिया थाना क्षेत्र से युवक लापता, नया सराय से रांची कडरु जाने के दौरान हुआ गायब

पिठौरिया थाना क्षेत्र के पिरुटोला निवासी 24 वर्षीय आसिफ अंसारी 27 जनवरी से लापता है। वह नया सराय से रांची कडरु जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राँची : पिठौरिया थाना क्षेत्र के पिरुटोला निवासी स्व सबी बुल्लाहब के पुत्र 24 वर्षीय आसिफ अंसारी 27 जनवरी से लापता है। वह मंगलवार की सुबह अपने बहन के घर नया सराय गया था। वहाँ उसने अपनी बाईक को खड़ा कर अपनी बहन को राँची कडरु जाने की बात कह वहां से निकला था। शाम को जब वह बाईक लेने बहन के घर नही पहुंचा तो परिवार वालो ने उसे फोन किया परंतु फोन बंद पाया। परिजनों में आस पडोस के अलावा परिवारवालों के यहां पता किया परन्तु उसका कुछ पता नही चल पाया है।
मामले को लेकर युवक के चाचा यासीन अंसारी ने पिठोरिया थाना के अलावा विधानसभा ओपी में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी को अगर इस युवक के बारे में कुछ जानकारी मिले तो मोबाईल नँबर 9801437964 में संपर्क कर सूचना दे। परिवार वाले काफी परेशान है।


