Giridih News: सीसीएल स्टोर रूम से लोहा चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 3.5 क्विंटल स्क्रैप बरामद

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सीसीएल कबरीबाद स्टोर रूम से लोहा चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने टोटो वाहन समेत 3.5 क्विंटल चोरी का लोहा बरामद किया है।

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सीसीएल के कबरीबाद स्थित सीसीएल के स्टोर रूम से लोहा चोरी कर बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवकों में नगर थाना क्षेत्र के न्यू रोड़ भंडारीडीह का रहने वाला मो. ताहिर ओर मो. समीर शामिल है। इन दोनों के पास से पुलिस ने एक टोटो ओर टोटो में लोड सीसीएल के स्टोर रूम से चोरी की गयी 3.5 क्विंटल लोह बरामद किया है। उक्त आशय की जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने दी।

बताया की शनिवार की दोपहर गुप्त मिली की सीसीएल कबरीबाद के स्टोर रुम से कुछ लोग सीसीएल के करखाना से लोहा को चोरी कर बनियाडीह कोपा जंगल में जमा कर टोटो गाडी में लोड कर अन्यत्र भेजने हेतु तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते हीं मौक़े पर टीम को बनियाडीह कोपा जंगल भेजा गया । जैसे ही पुलिस कोपा जंगल पहुंची तो देखे की एक टोटो में लोहा लोड था । पुलिस को देखते ही गाडी का चालक एवं अन्य 5-6 लोग जंगल का लाभ उठाते हुए झाडी एवं जंगल की तरफ भागने लगा।

जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर दो युवकों को पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मो ताहिर ओर मो. समीर अंसारी न्यू रोड भण्डारीडीह, नगर थाना बताया । पुलिस जब गाडी के पास गयी तो देखा की एक टोटो गाडी जिसका पंजीयन सं. जेएच 11एमएम -1552 पर सीसीएल के लोहा का मशीन के विभिन्न तरह के पार्टस को काट कर स्क्रेप बाना दिया था, जिसे टोटो गाडी पर लोड कर रखा गया था। इसके बाद पुलिस फिर से आस-पास जंगल में खोजबीन की, लेकिन वंहा कोई नहीं मिला।

पुलिस ने जब स्क्रेप के संबंध में कागजात मांगा तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया ओर न ही संतोषजनक कोई जबाब दिया गयाजिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए टोटो सहित चोरी के लोहे को जब्त कर थाना ले आई।

जब दोनों युवकों से पूछताछ की गयी तो अनिल दास, बेंगा उर्फ उमेश दास, भीम दास, छोटु दास उर्फ टेनिया, शुभम राम,  विक्रम दास उर्फ छोटु दास सभी कोपा, थाना- मुफ्फसिल ओर टोटो का मालिक व चालक एवं 5-6 अज्ञात लोगों के द्वारा सीसीएल से लोहा चोरी कर गाडी मे लोड कर रवि कुमार ओर राजू दास, दोनों जयरामनगर, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले के कहने पर उसके गोदाम में ले जाकर बेचने ओर बडा मुनाफा कमाने की बात दोनों युवकों के द्वारा बताई गयी जिसके बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More