Ranchi News: डीपीएस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक जगन्नाथ मंदिर में मनाया विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन जागरूकता दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर का भ्रमण किया। पेंटिंग, लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने पर्यटन और धरोहर का महत्व जाना। स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक गतिविधियों से उन्होंने संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश भी साझा किया।

रांची: विश्व पर्यटन जागरूकता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, रांची का भ्रमण किया और सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत पेंटिंग प्रतियोगिता और लेखन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए धरोहर और पर्यटन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने छात्रों को जगन्नाथ मंदिर का समृद्ध इतिहास बताया और उन्हें इसके सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने पर्यटन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिससे उन्हें भारत के स्मारकों, परंपराओं और धरोहर स्थलों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त हुई। पवित्र स्थलों के प्रति सम्मान और स्वच्छता के मूल्यों को ध्यान मंे रखते हुए छात्रों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा, “विश्व पर्यटन दिवस हमें हमारी धरोहर के संरक्षण और अन्वेषण की भावना को आत्मसात करने का महत्व याद दिलाता है। ऐसे अनुभव न केवल हमारे ज्ञान को समृद्ध करते हैं बल्कि छात्रों में संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करते हैं।”

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More