Ranchi News: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान

रांची में पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में सभी वार्ड, महिला वार्ड और जेल अस्पताल की जांच की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई और स्थिति सामान्य पाई गई।

रांची: पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की।

डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक, सदर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, इसके अतिरिक्त 12 सब इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

सवा तीन घंटे तक चली इस लंबी रेड के बावजूद, पुलिस को जेल के भीतर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री नहीं मिली। प्रशासन के अनुसार, जेल के भीतर सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में पाया गया।

सिटी एसपी ने बताया कि सवा तीन घंटा तक जेल में छापेमारी चली। हर वार्ड को खंगाला गया। छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More