बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 91वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित 

रांची: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बीएनआर चाणक्य में 91वां स्थापना दिवस मनाया, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उद्घाटन किया और बैंक की वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल सेवाओं की सराहना की।

रांची: बैंक ऑफ महाराष्ट्र, अंचल कार्यालय द्वारा बीएनआर चाणक्य में अपना 91वाँ स्थापना दिवस शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री, झारखंड सरकार, राधाकृष्ण किशोर के कर कमलों से किया गया। समारोह की अध्यक्षता बैंक ऑफ महाराष्ट्र, राँची अंचल कार्यालय के अंचल प्रबंधक, शिखा कु. चौधरी ने की तथा इस उपलक्ष्य में बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रतिष्ठित ग्राहकगण उपस्थित हुए।

समारोह में बैंक के व्यवसायिक प्रदर्शन, जमा वृद्धि, वित्तीय समावेश, वित्त पोषण जैसी प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। वित्त मंत्री ने अपने उद्बोधन में बैंक की वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने की सराहना की और झारखंड के आर्थिक विकास में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। उन्होंने सलाह दी कि ग्रामिण क्षेत्रों में अपनी शाखा को बढ़ाए ताकि घर घर तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँच सकें। हमारी बैंक के सभी शाखाओं ने वित्तीय समावेशन एवं स्वयं सहायता समूह को वित्तीय सहायता प्रदान कर सामाजिक कल्याण हेतु सुदृढ़ लक्ष्य को प्राप्त किया। इसके लिए उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, रांची अंचल कार्यालय को धन्यवाद दिया। 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र, 1935 में स्थापित एक अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो अपने ग्राहकों को नवोन्मेषी और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More