झारखंड के विभिन्न इलाकों में इस माह बारिश की संभावना

झारखंड के कई जिलों में सितंबर के अंतिम सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। जामताड़ा में 71.8 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई, जबकि सरायकेला में 36.2°C अधिकतम और लातेहार में 21.1°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

रांची: दक्षिणी पश्चिमी मानसून विदाई की ओर है लेकिन सितंबर माह के अंतिम हफ्ते में भी राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश 71.8 मिलीमीटर जामताड़ा में रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में और सबसे कम तापमान लातेहार में 21 .1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, रविवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली लेकिन फिर हल्की बारिश भी हुई। प्रमुख शहरों का तापमान रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 36 डिग्री, डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 34.2, चाईबासा में 35.8 डिग्री, खूंटी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, लोहरदगा में 33.1 डिग्री, गढ़वा में 33.7, सरायकेला में 36.2, गोड्डा में 35.4 डिग्री और लातेहार में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More