Ranchi News: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पोलिटेक्निक में एक पक्षीय इंडक्शन प्रोग्राम शुरू

रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पोलिटेक्निक, बहया में एक पक्षीय (15 दिवसीय) ओरिएंटटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हुई. उद्घाटन प्राचार्य डॉ एन के यादव ने दीप प्रज्जलित कर किया. मौके पर डॉ बी एन घोष, डॉ रणवीर कुमार, संतोष महतो, मनीष नाथ, प्रो. अंकित सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ एन के यादव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अनुशाषित और साइंयमित होकर शिक्षा ग्रहण करें, सफलता आपके कदम चूमेगी. आपकी सफलता ही हमारी गुरु दक्षिणा होगी. बता दें कि नावागंतुक विद्यार्थियों के स्वागतार्थ आयोजित एक पक्षीय इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए योगा, स्पोर्ट्स, रंगोली, वाद विवाद, क्विज आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा.
कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों के अभिभावकों ने संस्थान परिसर में भ्रमण कर लैब, कैंटीन, खेल मैदान आदि का जायजा लिया. व संतुष्टि जताई. सीआईपी के सचिव नवनीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. कार्यक्रम के दौरान प्रो. सैकत कुमार, प्रो.संतोष कुमार, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. अंजना कुमारी, प्रो. नीति वर्मा, प्रो. हेमंत प्रियदर्शी,प्रो. जयदेव कुम्भकार, प्रो. विकास कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे.


