भगवान विश्वकर्मा के तकनीक कौशल से हमें जीवन में मिलती हैं प्रेरणा: डॉ अयोध्या प्रसाद 

राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल, कोडरमा में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में सभी विभागों के छात्र-छात्रा व शिक्षक शामिल हुए। पूजा-अर्चना से पूर्व संस्थान की साफ-सफाई की गई। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विश्वकर्मा जी को प्रथम अभियंता बताते हुए छात्रों को परिश्रम, सृजनशीलता और नवाचार से समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा दी।

कोडरमा: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याताओं ने मिलकर पूजा-अर्चना किया। पूजा से पूर्व मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं वर्कशॉप की साफ-सफाई की गई। पूजन अनुष्ठान का संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के व्याख्याता मनोरंजन कुमार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के व्याख्याता भूपेंद्र कुमार ने किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार ने अपने संबोधन में कहा विश्वकर्मा जी को सृष्टि का प्रथम अभियंता माना जाता है।

उनके आदर्श हमें परिश्रम, सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह हमें बेहतर तकनीक और समाजहित में नवाचार करने की सीख देता है। पूजा कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार, सोहन टोप्पो, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग अखिलेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, सहित संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More