Ranchi News: सीआईटी में ओरिएंटशन कम इंडक्शन कार्यक्रम ‘जानकी 25’ शुरू

रांची: कुलपति ने किया उद्घाटन कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को ओरिएंटशन कम इंडक्शन प्रोग्राम ‘जानकी 25’ की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन जेयूटी के कुलपति डॉ डी. के. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ जी.सी. साहू, जेयूटी के परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन, कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह, सुनीता नाथ आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
मुख्य अतिथि डॉ डी. के. सिंह ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसपर अपना ध्यान केंद्रित करें. निरन्तर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी.विद्यार्थी अपने कम्युनिकेशन स्कील को विकसित करने पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने विवि द्वारा विद्यार्थी हित में चलाये जा रहे अतिरिक्त पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी आसानी से इसका लाभ ले सकते हैँ. सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से आह्वान कर कहा कि वे अपने बच्चों पर दवाव ना बनाकर उनसे मित्रवत व्यहवार करें. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे न सिर्फ विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान दें, अपितु उनके सर्वागीन विकास का ख्याल रखें. कार्यक्रम को रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ जी.सी. साहू, जेयूटी के परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन, प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उपप्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अतिथियों ने संस्थान परिसर में पौधरोपण किया.
बता दें कि बी.टेक, एम. टेक, व एमबीए के नावागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित यह कार्यक्रम 21 दिनों तक चलेगा. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, क्विज, क्षेत्र भ्रमण आदि बिभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा. कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम डीन अकेडमिक अरशद उस्मानी, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ रणवीर कुमार, प्रो. अंकित सिंह, डॉ डी. के सिंह, प्रो. रिया सिंह, प्रो. स्वेता सोनाली धॉल, प्रो. दीपक कुमार वर्मा, डॉ नवीन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन एमबीए विभागध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह ने किया.


