Tilaiya Dam Update: डेंजर लेवल के करीब पहुंचा तिलैया डेम, प्रशासन ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

कोडरमा: तिलैया डेम में लगातार बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे दबाव अधिक हो गया और सुरक्षा के लिए सोमवार रात डेम के चार फाटक खोल दिए गए हैं. इस दौरान हर सेकेंड करीब 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, ताकि डेम पर अतिरिक्त भार न पड़े और आसपास के इलाकों में कोई खतरा न हो. डेम के वर्तमान जलस्तर 1213.30 फीट बताया गया है, जबकि इसका डेंजर लेवल 1218.06 फीट है.

जिला प्रशासन और डेम प्रबंधन ने ग्रामीणों को डेम व नदियों के आसपास न जाने की सख्त सलाह दी है, साथ ही आसपास के सभी जिलों को अलर्ट किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. ग्रामीणों को सोमवार की शाम मैसेंजर और अन्य माध्यमों से सूचना दी गई थी, जिससे लोग सतर्क रह सकें. अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार मौके पर मौजूद हैं और हर घटना पर नजर रख रहे हैं.

सैयद मेहताब कादरी, हेड इंजीनियर तिलैया डेम, ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग और डेम प्रबंधन के निर्देश पर फाटक खोलकर पानी डिस्चार्ज करना जरूरी था क्योंकि जलस्तर लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा था. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और जनता से अपील की जा रही है कि वे बिना जरूरत डेम के आसपास न जाएं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More