Dhanbad News: SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत धनबाद रेलवे हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को समय पर स्वास्थ्य-जांच सुविधा प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

धनबाद: सोमवार को SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत धनबाद रेलवे हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को समय पर स्वास्थ्य-जांच सुविधा प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

इस निःशुल्क शिविर में सैकड़ों रेलकर्मियों ने लाभ उठाया और विभिन्न चिकित्सकीय परामर्श सेवाओं का फायदा लिया। अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, ईसीजी, हड्डी एवं जोड़ों की जांच जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। साथ ही, उपस्थित रेल कर्मचारियों को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज़, हृदय रोग और हाइपरटेंशन से बचाव हेतु जरूरी सुझाव भी दिए।
SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक ने कहा कि “रेलवे कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारे लिए प्राथमिकता है, क्योंकि वे समाज की जीवनरेखा को निरंतर गतिशील बनाए रखते हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से हम समय-समय पर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करते रहें।”

रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों ने शिविर आयोजन की सराहना करते हुए SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आभार जताया और इसे एक सराहनीय पहल बताया। यह स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम कल दिनांक 16 सितम्बर से लेकर 19 सितम्बर तक क्रमश: गोमो रेलवे स्टेशन एवं गोमो रेलवे अस्पताल में आयोजित होगा ।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More