Koderma News: रिटायर्ड बिजली कर्मी के आवास से लाखों की चोरी

कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के जेवरात, सामान और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों की ओर से निशाना बनाया गया है।  

कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के जेवरात, सामान और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विजय सिंह के कर्मचारी विजय सिंह का है। 

घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों की ओर से निशाना बनाया गया है, उस कमरे में कोई भी रात को सोता नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त कमरे में लगा बिस्तर उनका भांजा बिपुल प्रतिदिन निकाल कर छत पर बने कमरे में ले जाकर सोता है। शुक्रवार रात भी करीब 12 बजे बिपुल उक्त कमरे से बिस्तर निकाल कर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह उठकर जब वह कमरे में बिस्तर को वापस रखने आया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद पड़ा था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो पाया कि दरवाजे के पीछे कुर्सी लगी हुई थी। 

वहीं कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने अपनी मामी को आवाज लगाई और सामान के बिखरे होने के बारे में पूछा। जिसका उन्होंने इनकार करते हुए खिड़की की ओर देखा तो पाया कि कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बक्से वगैरह की जांच की तो पाया कि उनके बक्से से लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More