Hazaribagh News: प्रकृति पूरक करम डाली को नाचते झूमते हर्षोल्लास के साथ नदी – तालाबों में किया गया विसर्जन

दोपहर में सभी महिलाएं- युवतियां नवयुवक एक साथ करम गोसाई को स्थापित जगह से उखाड़ कर विधिवत पूजा पाठ कर नाचते झूमते अपने निकटतम नदी तालाबों में विसर्जन किया।

बड़कागांव (हजारीबाग): प्रकृति का अटूट पर्व करमा पूजा सम्पूर्ण झारखंड प्रदेश में  काफी हर्षोल्लास एवं धुमधाम से सम्पन्न हुआ, वहीं हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायत के 84 गांव के लगभग 1500 से अधिक अखाड़ों में करमा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  ख़ासतौर पर बड़कागांव के पलांडू गांव में करमा पूजा  एक ऐतिहासिक रूप से मनाया जाता रहा है जिसका पूरे प्रखंड में एक अलग पहचान है। यहां के करमा अखाड़ा में 150 से अधिक युवतियां करमा अखाड़ा में सज धज कर अपने भाई के लंम्बी उम्र और अटूट प्रेम को बनाए रखने के लिए करमगोसांई ( करम डाली) की पूजा करती हैं। साथ ही हजारों की संख्या महिला पुरुष नवयुवक भी मौजूद रहते हैं जो एक बड़ा समाजिक एकजुटता एवं प्रकृति से प्रेम बने रहने का संदेश देता है।इसके अलावे प्रखंड के विभिन्न गांव, कोयलंग, पतरा, आंगो, उरेज, तलसवार, बादम, हरली, सोनपुरा, विश्रामपुर, नापो खुर्द, अम्बाजीत, गोसाई बलिया, महुगांईं कला, गोण्दलपुरा, सांढ़, परेवातरी, शिवाडीह, बड़कागांव चेपाखुर्द बरवाडीह, सीकरी, कांडतरी, आदर्श गुरु चट्टी, जुगरा, अंबाटोला, कुंदरू, बाबूपारा, के अलावा दर्जनों गांवों में भी करमा पूजा काफ़ी धुमधाम मनाया गया। वहीं संध्या पूर्व क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तत्पश्चात  सभी अखाड़ों पर करमा डाली और फल से सुसज्जित अंकुरित जौ डलिया तथा पुए-पकवान को स्थापित कर करमा डाली के समीप नए वस्त्र से सुसज्जित महिलाओं और युवतियों ने करमा डाली की विधिवत पूजा-अर्चना की।

वहीं  गांव के पहान व पुरोहित के द्वारा प्रकृति पर्व करमा के खासियत  को  करमा – धरमा दो भाईयों के कहानी को बताकर विधि विधान से पूजा सम्पन्न किया गया।  तत्पश्चात भादो माह के एकादशी शुक्ल पक्ष में प्रकृति प्रदत्त पेड़-पौधों की रक्षा के अलावे बहनें भाइयों को रक्षा सूत्र बंधन कर लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना की। जो दोनों के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है। पूजा के उपरांत बहनों के नृत्य संगीत में भाई ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप एवं  लोकगीत पर रात भर अखाड़ा में एक साथ  सभी लोग थिरकते रहे नजर आए। करमा गीतों और ढोल-नगाड़े तथा मांदर की थाप से पूरा इलाका गूंजता रहा, अहले  सुबह देव भक्तों ने ढूंढकर फल फूल लाकर करम अखाड़ा में करम गोसाई को चढ़ाया और उपस्थित सभी लोगों को वितरण भी किया जिसके फलस्वरूप पूजा कमिटी के गणमान्य लोगों में छटु गंझु , बिमल करमाली, प्रदीप महतो, नागेश्वर तुरी,शतीश करमाली, गणेश दास, नारायण प्रसाद, अजय कुमार, ईश्वर महतो, राहुल करमाली, रामु कुमार, सुनिल राज ने देव भक्तों को अंग वस्त्र  देकर सम्मानित किया। जो पारम्परिक संस्कृति को बचाए रखने और देव भक्तों में अलग  उत्साह देखने को मिला। सभी लोग करमा अखाड़ा में ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप थिरकते रहे लोगों का भीड़ काफी देर तक डटे रहा। दोपहर में सभी महिलाएं- युवतियां नवयुवक एक साथ करम गोसाई को स्थापित जगह से उखाड़ कर विधिवत पूजा पाठ कर नाचते झूमते अपने निकटतम नदी तालाबों में विसर्जन किया।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More