Koderma News: लोकाई के पास भीषण सड़क दुर्घटना, डोमचांच निवासी बाइक सवार गंभीर घायल

कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोकाई गोसाई टोला के समीप सोमवार दोपहर मे सड़क दुर्घटना मे मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कैलाश साव उम्र 40 वर्ष ग्राम बिगहा, फुलवरिया (डोमचांच) निवासी के रुप मे हुई है। जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो वाहन की चकमा देने से दो मोटरसाइकिल सवार लोग आपस मे टकरा गए और दोनों गिर गए जहाँ एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
