Hazaribagh News: भूतपूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो की नतनी बीडीओ आस्था रानी का ननिहाल में स्वागत
3-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: बड़कागांव के भूतपूर्व प्रमुख गुरु दयाल महतो की नतनी ठाकुरगांव रांची निवासी बीडीओ आस्था रानी का बड़का गांव गुरु चट्टी आगमन पर कुशवाहा धर्मशाला में कुशवाहा समाज गुरु चट्टी एवं हंटर ग्रुप के अध्यक्ष अभिनव कुमार उर्फ बिट्टू तथा सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों नेआस्था रानी के साथ पिता अनिल कांत महतो एवं माता सुनीता देवी को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संतोष महतो एवं संचालन शिक्षक संतोष कुमार के द्वारा किया गया। बताते चलें कि 2025 में आस्था रानी बीडीओ बनने के पश्चात पहली बार अपने ननिहाल आई। स्वागत पाकर काफी प्रसन्न नजर आई।
इस दौरान जीडीएम चौक के पास अपने नाना भूतपूर्व प्रमुख गुरु दयाल महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्य रूप से गुरु चट्टी कुशवाहा, समाज के संयोजक सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, पंसस मालती कुमारी, प्रतिनिधि सहेश कुमार, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, सहसचिव घनश्याम कुमार, राजू मेहता, जयशंकर मेहता, प्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार, सुधांशु कुमार, कीनू महतो, बबलू मेहता, गुड्डू मेहता, पंकज कुमार, अजय कुमार, कमलेश कुमार, सुमित कुमार, किशोर कुमार, पंकज कुमार, कुलेश्वर महतो, राजेंद्र कुमार, बालेश्वर महतो, अनिल प्रसाद, सीता देवी, गुड़िया कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।


