एशिया कप 2025: टीम इंडिया का ऐलान, गिल बने उपकप्तान श्रेयस ड्रॉप, यशस्वी-सुन्दर रिजर्व प्लेयर, जानें किन-किन को मिला मौका

एशिया कप 2025: एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई (UAE) में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा, और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यह तीसरा मौका होगा जब एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा।
यह टूर्नामेंट टीमों के लिए न केवल एशियाई क्रिकेट में अपनी श्रेष्ठता साबित करने का मौका है, बल्कि 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें कि इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट (Asia Cup 2025 T20 Format) में होगा। यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है। जहां दो ग्रुप में 8 टीमों को बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें है, जिसमें से दोनों टीम में से दो टॉप की टीमें सुपर फोर में जाएगी। फिर सुपर-4 की दो टॉप की टीमें फाइनल में भिड़ेगी। जिसके लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हुआ है |
एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा।
स्टैंड बाय- प्रसिद्ध कृष्णा, वॅाशिगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जयसवाल




