प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जुटी प्रदेश भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर झारखंड भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोरदार शुरुआत की. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने तिरंगे की महिमा और महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनता से अपने घरों पर ध्वज फहराने की अपील की. अभियान में तिरंगा यात्राएं, प्रतिमा सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं.

रांची: प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह जुट गई है. बुधवार से प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा यात्राएं धूम धाम से निकाली जा रही. सभी जिलों , मंडलों में स्थापित शहीदों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जा रही.

बुधवार को घरों में तिरंगा लगाने की विधिवत शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई. उन्होंने अपने आवास पर तिरंगा ध्वज लगाया. इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि हर भारतीय को यह राष्ट्र ध्वज तिरंगा गर्व से भर देता है.

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर तिरंगे की ताकत बढ़ी है सम्मान बढ़ा है. यह बढ़ते भारत, बदलते भारत, मजबूत भारत की पहचान है.

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जुटी प्रदेश भाजपा
प्रदेश कार्यालय में तिरंगा लगाते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

तिरंगा भारत की आन बान और शान: कर्मवीर सिंह

वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में तिरंगा लगाते हुए कहा कि यह तिरंगा कोई सामान्य झंडा नहीं बल्कि भारत की आन बान और शान है.

उन्होंने कहा कि इसके तीन रंगों में भारत की सांस्कृतिक विरासत केसरिया शौर्य साहस है जिसने करोड़ों देश भक्तों को मर मिटने केलिए प्रेरित किया के साथ सत्यमेव जयते की ताकत और शस्य श्यामला भारत की पहचान है. उन्होंने सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया.
 

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More