Hazaribagh News: राधेश्याम मंदिर में पांच दिवसीय झूलन महोत्सव संपन्न
-1024x614.jpeg)
हज़ारीबाग: बड़कागांव दैनिक बाजार स्थित राधेश्याम मंदिर में पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का समापन सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन की रोज किया गया। इस दौरान 5 दिनों तक भजन कीर्तन से मंदिर शराबोर रहा।
आगंतुक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पुजारी अवधेश मिश्रा, राजू कुमार सोनी, सांवर कुमार अग्रवाल, लखन विश्वकर्मा, अरुण सोनी, छोटेलाल साहू, रजनीश मिश्रा, अविनाश मिश्रा, बृजेश वर्मा ओमप्रकाश सोनी, अरविंद मालाकार, सुधीर जायसवाल, प्रदीप वर्मा, पीयूष कुमार वर्मा, मुरली सोनी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


