CIT Ranchi: ‘एडवांस प्लास्टिक प्रसंस्करण’ पर एक्सपर्ट टॉक: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर

रांची: सीआईटी में एकदिवसिय एक्सपर्ट टॉक का आयोजन सीआईटी में शुक्रवार को एडवांस प्लास्टिक प्रसंस्करण तकनीक विषय पर एक दिवसीय एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग और प्रोधोगिकी संस्थान, (सीपेट) रांची के निदेशक अवनीत कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक वेस्ट के रिसाइकिलिंग, पुनः प्रयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी. कार्यक्रम संस्थान के इंस्टिट्यूशन्स इनोवेशन कॉउन्सिल के तत्वाधान में आयोजित किया गया था.मौके पर प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उप प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह, डॉ रणवीर कुमार, डॉ विजय शंकर सिंह, डॉ नैयर मुमताज़, प्रोग्राम कोर्डिनेटर प्रो. वीनित कुमार समेत सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.


