स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
-1024x614.jpeg)
गुमो बरवाडीह स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े सम्मान और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा प्रधानाचार्य शिवम कुमार सिन्हा ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।
कोडरमा: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, गुमो बरवाडीह में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े सम्मान और हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर किया गया था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक द्वारा अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम कुमार सिन्हा जी ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया और कहा कि, “शिक्षक ही देश के भविष्य के निर्माता होते हैं। उनके बिना जीवन अधूरा है।” इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं अंशु मिस, आरती मिस, प्रिया मिस, पिंकी मिस, समता मिस और चांदनी मिस मोनू सर का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी शिक्षकों को छात्रों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।


