Koderma News: न्यायालयकर्मी रामचंद्र शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन, लगभग चार दशक तक कार्य कर हुए सेवानिवृत

समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी नें कहा कि सेवानिवृति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है।

कोडरमा: कोडरमा न्यायमंडल के सेवानिवृत न्यायालयकर्मी रामचंद्र शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय जिला न्याय सदन स्थित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी नें कहा कि सेवानिवृति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने रामचंद्र शर्मा द्वारा एक लम्बे कार्यकाल तक न्यायालय की सेवा निष्ठा पूर्वक करने के लिए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने उपस्थित न्यायालयकर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक लंबे समय तक न्यायालय की सेवा करते हुए सेवानिवृत होना भी अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भी रामचंद्र शर्मा के कार्य शैली की सराहना की। अपने सम्बोधन में रामचंद्र शर्मा ने कहा कि कोडरमा न्यायमंडल की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यहाँ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का मुझे भरपूर सहयोग मिला जिसके प्रति मैं आभारी हूँ।

न्यायमंडल की ओर से रामचंद्र शर्मा को कई उपहार देकर सम्मानित किया गया जबकि न्यायालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों रामचंद्र शर्मा माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। रामचंद्र शर्मा 06.08.1988 को हजारीबाग न्यायमंडल में योगदान किये एवं लगभग 37 वर्षो तक कार्य करते हुए सेवानिवृत हुए।

कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुन्सिफ मिथिलेश कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी  शिवांगी  प्रिया, ज्योत्सना पाण्डेय, व नमिता मिंज  न्यायालयकर्मी,प्रधान सहायक  अजय प्रकाश लेखापाल मनोज गुप्ता,  राजीव कुमार, नाज़िर अभिमन्यु कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार,  रवि  कुमार, प्रियंका कुमारी, मनोज कुमार, संजय कुमार, रवि प्रकाश, रविन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, श्यामसुंदर कुमार, महेश्वर कुमार, संजय कुमार, अजीत कुमार, अभय कुमार, संतोष कुमार,आशीष कश्यप, धीरज सिंह सहित सभी न्यायालयकर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More