Shibu Soren Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए ‘गुरुजी’, सासु मां रूपी सोरेन को संभालते दिखीं कल्पना सोरेन, फूट-फूटकर रोए सीएम

रामगढ़: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन का आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

81 वर्षीय शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार सुबह रांची स्थित उनके आवास से झारखंड विधानसभा ले जाया गया, जहां राज्यपाल, कई मंत्रियों, विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधानसभा से उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव नेमरा के लिए निकली। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए खड़े थे। “गुरुजी अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

नेमरा में अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कई अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेता मौजूद थे। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। शिबू सोरेन को झारखंड के आदिवासियों और वंचितों के सबसे बड़े नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है।

सासु मां रूपी सोरेन को संभालते दिखीं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन

resized-image (94)

शिबू सोरेन को जब घाट पर ले जाने की तैयारी चल रही थी उसले पहले पत्नी रूपी सोरेन फफक कर रो पड़ी. सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें संभालते दिखाई पड़ी. इस दौरान वहां पर जितने लोग मौजूद थे सबकी आंखें नम हो गयी थी.

पिता को अंतिम विदाई देते हुए छलक पड़े आंसू, फूट-फूटकर रोए मुख्यमंत्री

यह एक बेहद भावुक क्षण था जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए घाट की ओर ले जाया जा रहा था। अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सब्र का बांध खो बैठे और बच्चों की तरह फूट-फूटकर रो पड़े। पिता को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। इस दौरान उनके भाई बसंत सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी बेहद भावुक थे और उनकी आंखें नम थीं।

resized-image (94)

आज सुबह 10 बजे:

अंतिम यात्रा पर निकले शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को उनके मोरहाबादी स्थित आवास से अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया. कुछ ही समय में उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा पहुंचेगा, जहां विधायकों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे रखा जायेगा.

 

इस बेहद मार्मिक अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पिता के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया। इन तस्वीरों में वे एक बेटे के तौर पर सभी रस्में निभाते हुए बेहद भावुक नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More