Koderma News: दुर्गापूजा, दिवाली व छठ पर रेलवे की सौगात, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल का विस्तार

कोडरमा: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गया- कोडरमा के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे कोडरमा समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, 03253 पटना- चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। ट्रेन गया, कोडरमा, गोमो, रांची, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर और काजीपेट के रास्ते चर्लपल्ली पहुंचेगी। सप्ताह में दो दिन ट्रेन उपलब्ध होने से गया- कोडरमा क्षेत्र से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

वापसी में 03254 चर्लपल्ली- पटना स्पेशल का परिचालन 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। वहीं, 03255 चर्लपल्ली- पटना स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से चर्लपल्ली और दक्षिण भारत के विभिन्न क्षेत्रों से झारखंड, बिहार लौटने वाले यात्रियों को भी पर्व-त्योहार के दौरान काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More