Koderma News: जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने चंदवारा के गांवों में किया मरीजों का निरीक्षण

स्वास्थ्य टीम व ग्रामीणों के साथ कुष्ठ रोगियों के प्रति सामाजिक समानता की शपथ का दृश्य।

कोडरमा: जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने चंदवारा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर कुष्ठ एवं टीबी से इलाजरत मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय सलाह के साथ जरूरत की दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डॉ. रमण कुमार ने सबसे पहले भित्तिया गांव पहुंचकर एक ही परिवार के तीन कुष्ठ मरीजों तथा उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की।

मरीजों को तत्काल आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान कुष्ठ मरीजों, ग्रामीणों और स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की शपथ ली। इसके बाद बोंगादाह गांव में टीबी का इलाज करा रहे मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई और उन्हें उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में चिकित्सीय सलाह दी गई। वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेंदी में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी ली गई।

बड़कीधमराय गांव में डॉ. रमण कुमार ने ग्रेड-2 कुष्ठ से पीड़ित मरीज के घर पहुंचकर फुट अल्सर की स्थिति की जानकारी ली। मरीज को सेल्फ केयर का अभ्यास कराया गया तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान सीएचओ निजू रानी, एएनएम प्रीति कुमारी, कविता कुमारी, कुणाल, सहिया रेखा देवी, फुलवा देवी, कविलाश देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More