झारखंड में हर हत्या व आत्महत्या की जिम्मेदार हेमंत सरकार और पदाधिकारी: सी पी सिंह

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि सारे आंचल आज के समय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं. बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता, रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है

रांची: जिला में गिरती कानून व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार एवं  सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ आज भाजपा, रांची महानगर के द्वारा रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले 4 अंचल रांची सदर, हेहल, अरगोड़ा एवं बड़गाईं अंचल कार्यालय के समक्ष “आक्रोश प्रदर्शन” किया गया. पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में चारों अंचलों में बेलगाम हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ भारी संख्या में शामिल होकर जनविरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तथा अंचल का घेराव कर भ्रष्ट अधिकारियों और सरकार को चेताया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि सारे आंचल आज के समय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं. बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता, रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है उनका जिम्मेदार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अंचलों में होने वाला भ्रष्टाचार मुख्य कारण है.

कार्यक्रम में उपस्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भ्रष्ट पदाधिकारी और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर झारखंड की जनता को परेशान करना नहीं छोड़ा तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होंगे और भ्रष्टाचार से लिप्त पदाधिकारी और सरकार को सलाखों के पीछे भी पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा की सारे अंचल लूट फैक्ट्री बने हुए हैं और अधिकारियों की इतनी हिम्मत बिना सरकार के मिली भगत के नहीं हो सकती. अंचलों के लूट में सीधे रूप से हेमंत सरकार भागीदार है और जिसके कारण रांची ही नहीं पूरे झारखंड की जनता भ्रष्टाचार के आज में जल रही है.

आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से राँची सदर अंचल सी पी सिंह,वरुण साहू, ओम प्रकाश, रौशनी खलको, संजय जयसवाल,राजू सिंह अनिता वर्मा अशोक मिश्रा,सुजीत शर्मा, सूर्यप्रताप , बिनोद महतो, अरगोड़ा अंचल नवीन जयसवाल, अजय साह, सुबोध सिंह गुडडू पप्पू कुमार चौधरी, पियूष विजयवर्गीय, विशाल साहु, इंद्रजीत यादव, रामजी प्रसाद बड़गाईं अंचल समरी लाल संजीव विजयवर्गीय, के के गुप्ता, रणधीर सिंह, सुभाष अग्रवाल, राम लगन राम एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण तथा आम जनता भी शामिल हुए.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More