Ranchi News: एसबीयू के शिक्षकों एवं छात्रों ने थाईलैंड में मनाया योग दिवस 

कार्यक्रम से भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला साथ ही महामहिम नागेश सिंह ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर जोर दिया

राँची: एसबीयू के शिक्षकों और छात्रों ने चुलालोंग्कॉर्न विश्वविद्यालय, बैंकॉक, थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बैंकॉक में आयोजित विशेष योग सत्र भाग लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व भारत के थाईलैंड में राजदूत महामहिम नागेश सिंह ने किया.

कार्यक्रम से भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला साथ ही महामहिम नागेश सिंह ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर जोर दिया साथ ही विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया गया. मौके पर बैंकॉक के गवर्नर भी मौजूद थे. इस योग सत्र में बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. मालूम हो कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र इन दिनों शैक्षणिक भ्रमण पर बैंकॉक गए हुए है.

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने थाईलैंड में शैक्षणिक दौरे पर गए विवि के शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More