Hazaribag News: हजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाया जाएगा झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46 वा स्थापना दिवस
-1024x614.jpg)
हजारीबाग: हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46 व स्थापना दिवस जिला स्कूल के प्रांगण में मनाया जाएगा । स्थापना दिवस में हजारीबाग जिले के सभी 16 प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगें। साथ ही साथ झारखंड के कई मंत्री भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की जानकारी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के द्वारा प्रेस वार्ता करके दिया गया। संजीव बेदिया के द्वारा बताया गया कि हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के होने वाले स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा।


