Koderma News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
-1024x614.jpg)
कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत राजेंद्र चौक के पास मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त रेलकर्मी दुर्गा उर्फ दुर्गी पासवान (उम्र लगभग 60 वर्ष, ग्राम बरसोतियाबार) के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान रतन कुमार पाण्डेय (उम्र 16 वर्ष पिता परमानंद पांडेय, ग्राम बेकोबार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से दो लोग सवार होक पूजा करने कोडरमा जा रहे थे। राजेंद्र चौक के समीप ट्रक बीआर 01जीबी 3100 की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गय्या। घायल को 108 की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद शव को राजेंद्र चौक के पास ही रखकर कोडरमा गिरिडीह मुख मार्ग जाम कर दिया गया।
मौके पर कोडरमा सीओ हलदर प्रसाद सेठी और कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पहुंच कर ग्रामीणों के साथ वार्ता करके अंतिम संस्कार के लिए कुछ राशि दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी लाभ जो है सभी मिलेगा इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया।


