Giridih News: सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल पटना वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया

विद्यालय के प्राचार्य रणवीर कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया और कहा कि हमेशा इसी तरह मेहनत करते रहिए और अपने परिवार, समाज, गांव, जिला एवं राज्य का नाम रोशन कीजिए।

गिरिडीह: सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में मुख्य अतिथि के रूप में सकलदेव यादव संजय दास उपस्थित थे। आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में वार्षिक परिणाम घोषित किया गया है जिसमें अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सकलदेव यादव ने संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा दुनिया की तीसरी आंख है, आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के अभाव में दिन में भी अंधेरा रहता है इसलिए एक रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजिए।

विद्यालय के प्राचार्य रणवीर कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया और कहा कि हमेशा इसी तरह मेहनत करते रहिए और अपने परिवार, समाज, गांव, जिला एवं राज्य का नाम रोशन कीजिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। विद्यालय के शिक्षक बसंत कुमार ने भी कहा कि बच्चा पानी की तरह होता है, उसे जिस दिशा और परिस्थिति में डालो वह उसी दिशा में बह जाएगा, इसलिए बच्चे को शुरू से ही अच्छे संस्कार, नियम, संस्कार और समझ देना जरूरी है। कार्यक्रम में चंदन दास, करण सिंह, पप्पू दास, दिलीप दास, सोनी कुमारी, नंदू चौधरी, विजय चौधरी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More